फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में आयकर अधिकारी से हुई जिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में आयकर अधिकारी से हुई जिरह
विज्ञापन

अब 14 जून को होगी अगली सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आयकर अधिकारी ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस इस मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह आयकर अधिकारी विजय कुमार ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना और वादी केे अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान विधायक अब्दुल्ला आजम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें