फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों में बिना कार्य सचिव ने निकाले लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रशासकों के कार्यकाल के दौरान की दो ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये का भुगतान निकालने के आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी व एडीओ पंचायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि इस मामले में डीपीआरओ ने आरोपी सचिव को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बिलारी विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी धनेंद्र सिंह के पास ग्राम पंचायत मल्हपुर जुन्नू और ग्राम पंचायत मंगूपुरा समेत कई ग्राम पंचायतों का चार्ज था। प्रशासक रहते हुए इस दौरान पंचायत सचिव धनेंद्र ने वहां सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन निर्माण कराए बगैर मल्हपुर जुन्नू में 447794 रुपये तथा मंगूपुरा में 448980 रुपये निकाल लिए, लेकिन कार्य पूर्ण नहीं कराया। एडीओ राजीव सक्सेना ने बताया कि उनका कोई दोष नहीं है। तत्कालीन डीपीआरओ के मौैखिक आदेश पर धन निकाला गया था। लेकिन जब सचिव द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने की जानकारी मिली तो इसकी सूचना डीपीआरओ को देते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद डीपीआरओ ने भी इस बावत आरोपी सचिव को छह सितंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए आरोपी सचिव को दस सितंबर को अभिलेख समेत अपने कार्यालय तलब किया था, लेकिन अभी तक आरोपी सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें