फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के दूसरे जुमे की नमाज में मुल्क और कौम की दुआ के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
कुंदरकी की चमन वाली मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : BILARI
विज्ञापन
जिलेभर में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। कांठ नगर व क्षेत्र की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कांठ नगर की जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद, गुलजार मस्जिद, लाला मस्जिद, सुनहेरी मस्जिद, काजियान मस्जिद, छप्पर वाली मस्जिद, ठंडी मस्जिद, माहिगिरान मस्जिद, मोती मस्जिद, अंसारियान मस्जिद, खुमरों वाली मस्जिद आदि में जुमे की नमाज को बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद रमजान के पाक महीने में कौम की सलामती और मुल्क की तरक्की की दुआ के लिए हजारों लोगों के हाथ उठे।
इसके अलावा कांठ के उमरी कलां, छजलैट, अगवानपुर, सराय खजूर, बीबीपुर, सलेमपुर, मुस्तफापुर खंडशाल, बेगमपुर, नयागांव, अकबरपुर चैदरी, कासमपुर, गढ़ी, समदगढ़, रसूलपुर चौहरा, मल्लीवाला, मुख्त्यारपुर नवादा, देहरी जुम्मन, मघपुरी इनायतपुरी आदि में भी रमजान के दूसरे जुुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

खुशहाली और तरक्की के लिए मांगी विशेष दुआ
माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे को रोजेदारों ने कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके की मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क और कौम की खुशहाली, तरक्की और अमान के लिए दुआ मांगी।
इससे पहले इमाम ने तकरीर कर रमजान के दूसरे अशरे की फजीलत बयान की। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि रोजे के दौरान ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें।
कुंदरकी नगर की मस्जिद आला हजरत, एक मीनार वाली मस्जिद, मुगलो वाली मस्जिद, चमन वाली मस्जिद, लाल मस्जिद, मदीना मस्जिद, तकिये वाली मस्जिद, लाइनपार वाली मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें भी जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरी नजर आईं। उधर ग्रामीण इलाके में भी जुमे की लोगों ने नमाज अदा की।
रमजान के दूसरे जुमे को मस्जिदों में रही भारी भीड़
रमजान के दूसरे जुमे को बिलारी नगर और देहात इलाके की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही।
नमाज पढ़े जाने को लेकर सुबह से ही रोजेदारों में उत्साह था। मस्जिदों में भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। दोपहर को मस्जिदों में अजान होने से पहले ही नमाजी पहुंच गए और मस्जिदें खचाखच भर गईं। इमामों ने तकरीर कर रमजान में इबादत करने की अहमियत बताई। अंत में मुल्क और कौम की तरक्की तथा शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
नगर के कई मोहल्लों की मस्जिदों में दरवाजों से बाहर तक नमाजियों की भीड़ पहुंच गई। दूसरे जुमे के दिन अनेक छोटे बच्चों ने भी रोजे रखे। नगर के बाजार में शाम को खरीदारी के लिए रोजेदारों की भीड़ जुटी। बिलारी नगर के अलावा निकटवर्ती रूस्तमनगर सहसपुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, शेरपुर, थांवला, ईसापुर, मुंडिया भीकम आदि की मस्जिदों में भी रमजान के दूसरे जुमे पर नमाजियों की भीड़ जुटी।
ईद के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू
ईद उल फितर के त्योहार बिलारी नगर के बाजारों में सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर के पैंठ बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखी।
शुक्रवार को अधिकतर लोग कुर्ता पाजामा के लिए कपड़ा खरीदते दिखे। इनके अल्वा युवा रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर जुटे रहे। नगर में जूतों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
नगर में जिन दुकानों पर लेडीज कपड़ों की बिक्री हो रही है वहां महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाएं कपड़े खरीदने के अलावा सौंदर्य प्रसाधन के अन्य सामान की भी खरीदारी कर रही हैं। नगर में बुर्के का कपड़ा बिक्री वाली दुकानों और बुर्का सिलाई वाली दुकानों पर भी मुस्लिम महिला ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। ईद से पहले घरों की रंगाई पुताई कराने और सजाने संवारने का काम भी अभी से शुरू हो गया है।
रमजान के दूसरे अशरे की फजीलत बताई
रमजान के जुमे की नमाज के दौरान दूसरे अशरे की फजीलत बताई। नगर व आसपास के ग्रामीण इलाके की मस्जिदों में उलमा ने सुन्नतों पर अमल करने की हिदायत दी।
नगर के जामा मस्जिद, चांद मस्जिद, नूरी मस्जिद, मक्का मस्जिद, रब्बानी मस्जिद, नगीना मस्जिद, मस्जिद फतेहपुरी, मदिना मस्जिद, काबली मस्जिद, रजा मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद, गोसिया मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। उलमा ने रमजान के रोजों का महत्व बताया।
इसके अलावा ग्राम पीपलसाना, बहेड़ी ब्रह्मनान, सिडलऊ नजरपुर, शाहपुर मुस्तहकम, गोधी, हमीरपुर, रानीनांगल, लालूवाला, गनेशपुर देवी, सरदार नगर, गनीमत नगर समेत अन्य गांवों में भी जुमे की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें