फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ढकिया पीरू गांव निवासी मोहसिम ने बताया कि बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर कुछ घर में घुस आए। यहां आरोपियों ने परिजनों पर हमला कर दिया। विरोध किया तो दोनों पक्षों में लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। ईंट-पत्थर के चलते ही मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपने बच्चों सहित मकान में बंद होकर सुरक्षित किया। झगड़े में मोहसिम, मोहम्मद जफर, फईम व मोहम्मद फैजान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मोहसिम ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें