फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सराफा में रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सराफा में रही रौनक
विज्ञापन

मुरादाबाद। अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को सराफा बाजार में काफी रौनक रही। त्योहार के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी मंगलवार को सराफा खुला रखा गया। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और सिक्के खरीदे।
सराफा व्यापारियों के मुताबिक मंगलवार शाम तक तकरीबन 19 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका था। सटीक गणना बुधवार तक स्पष्ट हो सकेगी। सराफा कारोबारियों का कहना है इस बार विदेशी ज्वैलरी भी मार्केट में खासा पसंद की गई। लोगों ने ज्वैलरी की एडवांस बुकिंग कर रखी थी। ग्राहक ने सोने-चांदी के गहनों के साथ हीरे के आभूषण भी काफी पंसद किए। बाजार में इंडो वेस्टर्न ज्वैलरी, टर्किश, इटेलियन, सिंगापुर की बनी लाइट ज्वैलरी, राजकोट, कलकत्ता, मुंबई की बनी ज्वैलरी की धूम रही। सराफा कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि शहर में कांठ, रोड, मंडी चौक, बाजार गंज और दूसरे इलाके मिलाकर तकरीबन 400 प्रतिष्ठान हैं। देर रात तक पांच फीसदी व्यापारियों से डाटा नहीं मिल पाया था। कुल मिलाकर शहर में 20 करोड़ रुपये के सराफा कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

00000
कपड़ा कारोबारियों में भी रहा उत्साह
मुरादाबाद। पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस बार कपड़ा कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिला। होलसेल कारोबारी राज ग्रोवर ने बताया कि अक्षय तृतीया और ईद से पहले बाजार गुलजार रहा। महिलाओं ने विशेषकर सूट, लांचे और लहंगे खरीदे। शादियों के सीजन को देखते हुए पुरुषों में शेरवानी, कुर्ता पायजामा और वेसकोट, थ्री पीस कोट पेंट की खरीदारी का क्रेज रहा। महिलाओं के परिधान में सूरत, दिल्ली, लखनऊ, राजकोट, मुंबई और जयपुर का माल काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

0000
मैरिज हाल भी रहे फुल
मुरादाबाद। शहर में तकरीबन 110 मैरिज हाल हैं। अक्षय तृतीया के स्वयं सिद्ध मुहूर्त पर शहर के 85 फीसदी मैरिज हाल बुक रहे। बैंडबाजा और बग्गी का कार्य करने वाले लोगों को भी पिछले दो वर्षों के मुकाबले अच्छा काम मिला। इस बार मैरिज हॉलों में विशेष प्रकार की झूमर वाली सजावट आकर्षण का केंद्र रही। शादियों के लिए बुकिंग मिलने से कैटरिंग कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें