फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस में यात्री को नशीली चाय पिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमृतसर से दरभंगा (बिहार) जाने वाली जननायक एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह ने एक यात्री को अपना निशाना बना लिया। आरोपियों ने 19 वर्षीय युवक आदित्य मिश्रा को नशीली चाय पिलाकर उसका सामान लूट लिया। रविवार सुबह सवा छह बजे पीड़ित जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पूरी तरह होश में आने पर आदित्य द्वारा बताए गए नंबर पर अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी। आदित्य का कहना था कि शनिवार रात सवा नौ बजे ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर थी, वहां पड़ोस की सीट पर बैठे लोगों ने उसे चाय पिलाई। इसके तकरीबन आधे घंटे बाद वह बेहोश हो गया। सुबह जब आंख खुली तो ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी और उसका बैग, पर्स, सात हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड और जूते गायब थे। उसने जीआरपी थाने पर पहुंचने की कोशिश की। इसी दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ा।
जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म पर जब पीड़ित मिला तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। स्टाफ ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए गए और शिकायत के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। चूंकि घटना लुधियाना की है, इसलिए मुकदमे को वहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें