फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Murder: इमाम की गोली मारकर हत्या, घर के पास खंडहर में मिली लाश

Tue, 11 Jun 2024 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
Imam shot dead - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां इमाम की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव में सोमवार सुबह यह वारदात हुई। रामपुर के मसवासी थाना क्षेत्र निवासी मौलाना अकरम (36 ) भैंसिया गांव की बड़ी मस्जिद में इमाम थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ भैंसिया में ही रहते थे। 

दो-तीन दिन से पत्नी बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में गई है। मौलाना अकरम और उनके तीन बच्चे घर में अकेले थे। सोमवार रात किसी ने गोली मारकर अकरम की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उनका शव घर के बगल में ही खंडहर में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ और कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने फारेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल पर जांच पड़ताल कराई। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें