पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एडीएम वित्त एवं राजस्व के अधिकारियों की बैठक सात जून को लखनऊ में हुई थी। इस दौरान शासन के अधिकारियों ने सभी जिलों के अधिकारियों को राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। इस मामले में जिले के एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्रा ने सभी एसडीएम को पत्र भेजकर शासन की मंशा से अवगत कराया है। बताया कि इस मामले में अमीनों के साथ बैठक कर वसूली के लिए टास्क दिया जाएगा। जिले को पहले 63 करोड़ 24 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य मिला था। इसमें अभी तक 16 करोड़ 50 लाख की वसूली हुई है । अभी जिला प्रशासन को 46 करोड़ 74 लाख की वसूली करना शेष है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी अधिकारी प्रयास करेंगे।