फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के डॉक्टर उतरे कार्रवाइयों के विरोध में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दिनों निर्माणाधीन अस्पताल को सील किए जाने और दूसरे अस्पतालों को नोटिस दिए जाने के विरोध में आईएमए के डॉक्टर लामबंद हो गए हैं। आईएमए भवन में शुक्रवार को आईएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक हुई, जिसमें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा सदस्यों का उत्पीड़न किए जाने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बैठक में डॉक्टरों ने सभी सदस्यों ने एकजुट होकर एमडीए की कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही सदस्यों से बात करके समाधान निकालने का सुझाव दिया। आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉ. भगतराम राणा, सचिव डॉ. प्रीति गुप्ता, नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल, सचिव डॉ. अरुण चुग ने सभी सदस्यों को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न न होने का आश्वासन दिया। जल्द ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. अनिल महेश, डॉ. गोपेश, डॉ. कुमकुम, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. प्राप्ति, डॉ. एसके सिंह, डॉ. मंजेश राठी, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्चना, डॉ. नवनीत मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें