फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीच संचालित हो रही थी अवैध शराब फैक्टरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के बीचों बीच गलशहीद क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। सोमवार शाम पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने एक मकान में छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से दो महिलाएं भी गिरफ्तार की हैं, जबकि पांच आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, खाली बोतलें और ढक्कन,क्यूआर कोड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही है। आबकारी टीम ने गलशहीद पुलिस को साथ लेकर सोमवार शाम असालपुरा निवासी उस्मान के घर में छापा मारा। यहां से दो महिलाएं साइमा और सादमा को टीम ने हिरासत में लिया। इन दोनों की निशानेदही पर टीम ने 27 हजार बोतलों के ढक्कन, फाइटर ब्रांड देशी शराब के 43000 रैपर, 56 लीटर स्प्रिट, 59 क्यू आरकोड के रैपर बरामद किए। दो महिलाओं से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पूछताछ की गई।
इसके बाद गलशहीद थाने में आरोपी बबलू सक्सेना निवासी चंद्र नगर, उस्मान निवासी असालतपुर, कुंवर पाल निवासी गोविंदनगर थाना कटघर, नीतू चौहान उर्फ देवेश ठाकुर निवासी दुर्गेश नगर थाना मझोला,अनिल सैनी उर्फ घनश्याम निवासी दस सराय थाना कटघर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं सप्लाई का काम करती थीं। फरार आरोपी शराब तैयार करते थे। इसके बाद अवैध शराब को असली बताकर बेचा जा रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें