फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में चल रहा था अश्लील डांस, ठेकेदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा में आयोजित किए गए मेले में युवतियों से अश्लील डांस कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा तो आयोजक और दर्शकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में मेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के कैलसा रोड से सटे एक खाली मैदान में पांच मई 2022 से मेले का आयोजन किया जा रहा था। मेले में अनेक दुकानें और डांस पार्टी लगी हैं। पिछले कई दिन से देर रात डांस पार्टी में लड़कियों से अश्लील डांस कराया जा रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी कोई भनक तक नहीं थी। जबकि मेले का आयोजन की अनुमति सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक थी। देर रात तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे थे। जिससे आस पड़ोस के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत पाकबड़ा थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। तब लोगों ने पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी दी। शिकायत अफसरों तक पहुंची तो पाकबड़ा थाने की पुलिस भी हरकत मे आ गई। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस ने मेले में छापा मार दिया। जिसमें देर रात भी भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। इसके अलावा मेले में बिना अनुमति के डांस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें लड़कियां अश्लील डांस कर रही थी। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने डांस पार्टी बंद करा दी। इसके अलावा आयोजकों को चेतावनी दी कि दोबारा इसका आयोजन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में दरोगा मुकेश रजौरा की तहरीर पर मेला ठेकेदार मोहम्मद फिरोज निवासी शनिवार का बाजार के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन (188) और अश्लीलता फैलाना (294) में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें