फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो नर्सिग होम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक संचालक टीम को रजिसट्रेशन पेपर नहीं दिखा सके। कार्रवाई के दौरान झोलाछाप अपनी क्लीनिक बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र के स्योहारा बाजे गांव में बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक चल रहे थे। लोगों ने इसकी की शिकायत सीएमओ कार्यालय में की। इसके बाद एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा की टीम ने शुक्रवार को स्योहारा बाजे गांव में रहमत हेल्थ केयर और जीवनदान हॉस्पिटल पर छापा मार दिया। जहां दोनों अस्पतालों के संचालक रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने दोनों अस्पताल सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें