फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी से पूरे नहीं हुए महंगे शौक तो बना लिया बाइकर्स गैंग, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मजदूरी से महंगे शौक पूरे नहीं हुए तो फैक्टरी में काम करने वाले युवकों ने बाइकर्स गैंग बना लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने कुछ ही दिनों में छह वारदातों को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें एक आरोपी मझोला और दूसरा पाकबड़ा निवासी है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन में बाइकर्स गैंग का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय था। शहर की पॉश कालोनी व अन्य कॉलोनियों में लुटेरे महिलाओं से कुुंडल, चेन और मोबाइल छीन रहे थे। इस गिरोह की तलाश में मझोला और एसओजी लगाई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को मदद मिली, जिसके जरिये बदमाशों की पहचान गांगन वाली मैनाठेर निवासी आजाद अहमद और पाकबड़ा थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी सजर के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने आठ नवंबर को बुद्धि विहार में एकता कॉलोनी निवासी शारदा से कुंडल छीने थे। इसके अलावा 12 सितंबर सुबह करीब छह बजे बुद्धि विहार में एमजीआर के पास रचना शर्मा और मधु वर्मा से सोने की चेन, अंगूठी लूट ली थी। 30 अक्तूबर को बुद्धि विहार में सेंट मेरी स्कूल के पास श्रुद्धि यादव से बैग लूट लिया था। बैग में सात हजार रुपये थे, जबकि दो नवंबर को हर्बल पार्क के पास मंगूपुरा निवासी महिला इंद्रेश से तमंचे के बल पर कुंडल और पाजेब लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों से तीन कुंडल, 12 हजार 900 रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी आजाद अहमद फर्नीचर का काम करता है, जबकि सजर फर्म में मजदूरी करता है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि मजदूरी से उनके शौक पूरे नहीं हो रहे थे। इसलिए उन्होंने महिलाओं से लूटपाट शुरू कर दी थी। जेवर लूटने के बाद वह पाकबड़ा में सराफ को बेच देते थे।
सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी आजाद अहमद को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 30 सितंबर को ही वह जमानत पर बाहर आया था। इसके खिलाफ मझोला थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आरोपी सजर के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गुरुवार शाम अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें