फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के थे बुरे शौक: पत्नी ने पूरी न की ये हसरत तो दी यातनाएं, फिर भी न भरा जी तो एक रात भाई संग बना हैवान

Fri, 16 Dec 2022 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मझोला के मानपुर नारायणपुर निवासी सरला त्यागी ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी विक्रांत त्यागी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति महिला के साथ अक्सर ज्यादती करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति और देवर पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मझोला के मानपुर नारायणपुर निवासी सरला त्यागी ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी विक्रांत त्यागी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। देवर विशाल त्यागी भी पति का ही साथ देता है। पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी।

13 दिसंबर की देर रात करीब दो बजे पति और देवर उसके किराये के मकान पर आ गए। आरोपियों ने कैरोसीन डालकर घर में आग लगा दी। किसी तरह सरला त्यागी ने खुद को और बच्चों को बचाया। शोर शराबा होने पर मौके पर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

आग लगने से घर में रखे कपड़े, बच्चों की किताबें और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ खिलाफ मारपीट, धमकी देने और घर में आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें