फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद को बेगम नहीं शराब पसंद है: पत्नी ने पीने से रोका तो दे दिया तीन तलाक, जैनब ने बहुत समझाया पर वो न माना

Mon, 29 May 2023 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

जैनब ने बताया कि उसकी शादी मोहल्ले में रहने वाले जुनैद के साथ हुई थी। शादी के बाद पति शराब पीने लगा। छोटी छोटी बातों पर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो दिया तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद स्थित मुगलपुरा थाना क्षेत्र में शराब पीने का विरोध करने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी जैनब ने बताया कि उसकी शादी मोहल्ले में रहने वाले जुनैद के साथ हुई थी। शादी के बाद पति शराब पीने लगा। छोटी छोटी बातों पर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला अपनी गृहस्थी बचाने के लिए सहन करती रही। मायके वालों के समझने के बाद ही जुनैद के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

29 अप्रैल को महिला अपनी बेटी के साथ दूध गम रही थी। इसी दौरान जुनैद शराब पीकर घर में आया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिया। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई।

इसके बाद आरोपी महिला के मायके पहुंच गया और तीन साल के बेटे को लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर महिला के पास भेज दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कलियर बुला लिया, जहां से किसी तरह महिला अपने बच्चे को लेकर घर आ गई। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति जुनैद के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तीन तलाक में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें