फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात ले जाकर पति ने दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गुजरात ले जाकर तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के दोस्त पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि एक जनवरी 2020 को उसका निकाह पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला कहना है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। महिला के मायके वालों ने युवक को कारोबार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये भी दिए। इसके बाद भी महिला के साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि पांच माह पहले पति उसे अपने साथ गुजरात ले गया था।
वहां भी पति ने उसके साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि पति के दोस्त ने भी उसके साथ छेड़खानी की। बीस अगस्त को पति ने उसे गुजरात में ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह महिला अपने मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पाकबड़ा थाने में की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी बबलू कुमार ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें