डॉक्टरों की सलाह
बच्चे व बुजुर्ग धूप में बाहर न निकलें
फील्ड में काम करने वाले गमछा व पानी साथ रखें
तरबूज, खरबूजा, खीरे आदि खाएं
नारियल पानी रोज पीएं
हरी सब्जियों का सेवन करें
जंक फूड इन दिनों बिल्कुल न खाएं
खाने के साथ सलाद, दही या मठ्ठा लें
रात में हल्का भोजन करें
2017 के बाद इस बार मई में सबसे ज्यादा तापमान है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाएगा। लू चलेगी, इसलिए बच्चों व बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की जरूरत है। - प्रो. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय