फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग कर्मी के खिलाफ परिवाद में दो मई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आपराधिक इतिहास छिपाकर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने परिवादी का प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए 12 जनवरी को परिवाद दर्ज कर लिया था। जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट से कोविड गाइड लाइन के संबंध में जारी निर्देशों के कारण परिवाद में आगामी 2 मई लगा दी गई है।
विज्ञापन

कृष्ण गोपाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 12 जनवरी को परिवाद दाखिल किया था। जिसमें उसने अदालत में बताया कि विजय कुमार भारतीय डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। जिसकी नियुक्ति 26 नवंबर 2018 को हुई थी, जबकि विजय कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दो आपराधिक मुकदमे वर्ष 2016 में ही दर्ज हो चुके थे। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत में की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार के विरुद्ध मामले को दर्ज कर लिया गया था, जिसमें गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन कोविड19 नियमों के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने अग्रिम सुनवाई के लिए 2 मई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें