फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के खिलाफ दर्ज यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों हुई सुनवाई-000

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दो व चार जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट कर उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को कोतवाली यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब कोर्ट ने यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में दो जुलाई और दो मामलों में चार जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें