फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी में लगेगा स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की ब्लॉक क्षेत्र की सीएचसी-पीएचसी में स्वास्थ्य मेले लगाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस मेले का आयोजन 18 से 23 अप्रैल के बीच होगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा दूसरे विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ्य मेले के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिए। बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ब्लाकों में 18 से 23 अप्रैल के बीच ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। डीएम ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की सेवाएं प्रदान करना एवं प्रचार-प्रसार करना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत एवं जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें