फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकबड़ा में स्वास्थ्य विभाग का छापा, अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को पाकबड़ा में छापा मारा। जहां बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलता मिला। रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखाने पर टीम ने अस्पताल सील कर दिया। साथ ही कार्रवाई के लिए पाकबड़ा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में पाकबड़ा क्षेत्र के लोगों ने बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल संचालन की शिकायत की थी। इस शिकायत का सत्यापन करने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पाकबड़ा पहुंची। टीम ने मानवी हॉस्पिटल पर छापा मारा। जहां कोई मरीज नहीं मिला। मेडिकल स्टोर संचालित होता मिला, जबकि संचालक ऋषिपाल गायब मिला। अस्पताल में मौजूद कर्मी रजिस्ट्रेशन के पेपर नहीं दिखा पाए। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें