फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: उत्तराखंड बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, फेरी वालों से मांगा पुलिस सत्यापन, मुरादाबाद मंडल में अलर्ट

Fri, 09 Feb 2024 02:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद उत्तराखंड पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। यूपी से जाने वालों वाहनों की पूरी तरह चेकिंग की जा रही है। रामपुर समेत अन्य स्थानों से फेरी वाले और अन्य लोगों से पुलिस सत्यापन मांगा जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड में काम करने वाले युवा बॉर्डर से लौट आए हैं। हिंसा को देखते हुए मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा में पुलिस लगातार गश्त करती रही।  
विज्ञापन
हल्द्वानी बवाल के बाद मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों में पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। मुरादाबाद के जामा समेत अन्य मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही।

 

विज्ञापन

हल्द्वानी बवाल के बाद मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया खुद जामा मस्जिद चौराहे पर फोर्स के साथ डटे रहे। उधर, उत्तराखंड के बॉर्डर वाले थाने ठाकुरद्वारा और भगतपुर थाने की पुलिस को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं। सभी थाना प्रभारी और सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ गश्त करने को कहा गया है।
 
 

रामपुर में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद
बेवजह चौराहों पर खड़े होने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। ठाकुरद्वारा और भगतपुर पुलिस ने उत्तराखंड से आने और जाने वालों वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। रामपुर जिले के स्वार से उत्तराखंड जाने वाले दूध और सब्जी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके अलावा हल्द्वानी मंडी से अदरक की आवक बंद हो गई है।
 
 

हल्द्वानी बवाल के बाद संभल में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद
कालाढूंगी के साप्ताहिक बाजार गए स्वार के कारोबारियों, दुकानदारों और फेरी वालों से स्थानीय प्रशासन पुलिस सत्यापन मांग रहा है। शिकारपुर बॉर्डर, भगवंत नगर बॉर्डर और पदमपुर बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर पर लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। रामपुर में भी जुमे की नमाज को लेकर सीओ, एसडीएम, कोतवाल लगातार पैदल मार्च करते रहे। हल्द्वानी में घटना के बाद काम करने गए शाहबाद के सैकड़ों युवक वापस घर लौट आए। 
 
 

हल्द्वानी बवाल के बाद अमरोहा में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

अमरोहा में सुबह से होती रही चेकिंग

अमरोहा जिले में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। जिले भर की मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रही। इसके अलावा आरएएफ को भी तैनात किया गया है। अमरोहा के डीएम राजेश त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत अन्य अधिकारी भी दौरा करते रहे। रोडवेज व मुख्य चौराहों पर पुलिस चेकिंग करती रही।

 
विज्ञापन

हल्द्वानी बवाल के बाद संभल में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

संभल में पुलिस प्रशासन अलर्ट

संभल में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जुमे की नमाज के समय मस्जिद के बाहर पुलिस की तैनाती रही। इसके साथ ही उलमा से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि एहतियाती तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। जिले में थाना प्रभारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें