फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों से नहीं डरा सकता शासन प्रशासन, पीड़ित के साथ खड़े रहेंगे: पूनम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठी महिला को समर्थन करने पहुंची पूनम पंडित। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसान नेता एवं शूटर पूनम पंडित ने कहा कि अपहृत किशोरी को खोज पाने और आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम प्रशासन पीड़ित परिवार का समर्थन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर रहा है। प्रशासन की यह कार्रवाई मौलिक अधिकारों का हनन है। ऐसे मुकदमों से मैं डरूंगी नहीं। पीड़ित के साथ खड़ी रहूंगी।
विज्ञापन

किसान नेता ने यह बात शनिवार शाम एसएसपी कार्यालय के सामने पिछले 39 दिन से चल रहे धरने पर बैठी किशोरी की मां की एक दिनी भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने किशोरी की मां को जूस पिला भूख हड़ताल भी तोड़वाई।
पूनम पंडित ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार से किसान, नौजवान व महिलाएं सभी परेशान हैं। सरकार को इन लोगों की कोई चिंता नहीं है। जब मैं उनके हितों के लिए उनके बीच जाती हूं तो सरकार उसे राजनीति बताने लगती है। पूनम ने कहा कि भाजपा सरकार की नजर में अगर यह राजनीति है तो वह चाहेगी कि ऐसी राजनीति पूरे देश में हो। भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसान विरोधी नीतियों व महंगाई आदि के विरोध में पूरे देश के किसानों, नौजवानों, महिलाओं को जगाने का काम करूंगी। जिससे प्रदेश व देश की जनता 2022 और 2024 के विधान सभा व लोक सभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से दूर बैठा सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह किसी राजनीतिक दल में नहीं है, लेकिन जो उम्मीदवार भाजपा को हराने में सक्षम होगा उसके साथ खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन

इधर अपहृत किशोरी को खोजने व आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा दिया जा रहा धरना 39 वें दिन जारी रहा। पूनम पंडित 13 अगस्त को पीड़ित परिवार का समर्थन करने धरना स्थल पहुंची थीं। उस दौरान पूनम पंडित, सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव व भाकपा (माले) नेता रोहिताश राजपूत समेत कई नेताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुकदमें दर्ज किये थे। इन्हीं मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर सुबह से शाम तक किशोरी की मां ने भूखहड़ताल की।
धरना स्थल पर शनिवार जीविका बचाओ आंदोलन के हरिकिशोर सिंह, भाकपा (माले) जिला संयोजक रोहिताश राजपूत, इंकलाबी नौजवान सभा के मोहम्मद आलम, समेत कई नेताओं ने डीएम व एसपी ग्रामीण से मुलाकात कर उन्हें संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर अपहृत किशोरी को खोजने, आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार का समर्थन करने पहुंची पूनम पंडित समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें