फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुस्लिम समुदाय की युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में की शादी, परिजन लड़की को जबरन खींचकर ले गए घर; केस दर्ज

Wed, 24 Jul 2024 07:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में एक मुस्लिम समुदाय की युवती ने हिंदू समुदाय के युवक से शादी कर ली। शादी से नाराज युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए। वहां पहुंचकर वे अपने बेटी को जबरन अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित युवक ने अपने ससुर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बछरायूं थाना क्षेत्र में हिंदू प्रेमी के साथ शादी करने से नाराज दूसरे समुदाय की युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर चढ़ाई कर दी और युवती को जबरन अपने साथ ले गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अपने ससुर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बगद निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने निकटवर्ती गांव पतेई एमन निवासी राहिल बानो के साथ बीती नौ मई को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद वे दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। 19 जुलाई की रात उसकी पत्नी के पिता व भाई और दो अन्य परिजनों ने उसके घर पहुंच गए। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। 

विपिन का आरोप है कि परिजन उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने विपिन की तहरीर पर युवती के पिता अली जफर, भाई साहुन, चाचा दिलशाद व नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवती को कोर्ट में पेश किया। बुधवार को युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। फिलहाल युवती को जिला अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस में रखा गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवती द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान का अवलोकन किया जाएगा। युवती के बयान के आधार पर उसकी सुपुर्दगी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें