फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मां-बाप के सामने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर पीड़िता की करा दी शादी

Tue, 06 Jul 2021 08:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक के मां-बाप को बंधक बनाकर उनकी बेटी को बुलवा लिया था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद प्रेमिका के भाई से किशोरी की शादी करा दी है। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के छजलैट थाना इलाके में मां-बाप के सामने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी का भाई अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक के मां-बाप को बंधक बनाकर उनकी बेटी को बुलवा लिया था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद प्रेमिका के भाई से किशोरी की शादी करा दी है। 

पुलिस के मुताबिक, छजलैट थानाक्षेत्र के गांव से 27 जून को एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। आरोप है कि 28 जून को प्रेमिका के परिजन दोनों को ढूंढने के बहाने युवक के मां-बाप को अपने साथ ले गए। आरोप है कि अमरोहा में रिश्तेदार के घर पति-पत्नी को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


यहां वादी की सोलह वर्षीय बेटी को बुला लिया। प्रेमिका के पिता, भाई, चाचा और मामा समेत आठ लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रेमिका के भाई के साथ किशोरी की शादी करा दी। चार जुलाई को किसी तरह पति-पत्नी आरोपियों के चंगुल से निकले और छजलैट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें