फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 हादसों में चार की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली के दिन जिले में होली के दिन अलग-अलग हादसों में शहर से लेकर गांव तक की सड़कें लाल हो गईं। अलग-अलग स्थानों पर 14 हादसे हुए। इन हादसों चार लोगों की मौत हो गई। इसमें आठ वर्षीय मासूम, दो युवक और एक एटीएम गार्ड शामिल है। मरने वाले मुरादाबाद शहर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर और कुंदरकी के क्षेत्र के निवासी थे। वहीं अलग-अलग हादसों में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

होली के मौके पर घर से टहलने निकले एक युवक को तेज गति बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे पहले निजी अस्पताल फिर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मझोला थाना क्षेत्र के मझोली दिल्ली रोड इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने इंद्रपाल सिंह रहते हैं। वह दिल्ली रोड स्थित एक फर्म में काम करते हैं। उनका इकलौता बेेटा सुमित (20) भी उनके साथ रहता था और वह भी एक फर्म में काम करता था। इंद्रपाल सिंह ने बताया कि होली निपटने के बाद शुक्रवार शाम उनका बेटा सुमित अपने घर के सामने दिल्ली रोड पर साईं अस्पताल की ओर शाम करीब 7.30 बजे पैदल टहलने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार ने सुमित को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से परिवार वालों ने उसे पहले कुछ निजी अस्पतालों में दिखाया, लेकिन वहां व्यवस्थाएं न होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। े
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में होली के दिन ट्रैक्टर से कुचलकर आठ वर्षीय की मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी दिनेश का आठ वर्षीय पुत्र अर्पित कक्षा दो का छात्र था। दिनेश के मुताबिक शुक्रवार को अर्पित घर के बाहर बच्चों के साथ होली खेल रहा था। गांव के ही दिवेश चौहान, सुरेंद्र, सचिन और दीपक ट्रैक्टर पर डीजे लगाकर आ रहे थे। इस दौरान अर्पित ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने थाने में ट्रैक्टर सवार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
भोजपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गार्ड घायल हो गया। परिजनों ने गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
भगतपुर थाना क्षेत्र में ठिरिया दान निवासी श्रीराम मुरादाबाद स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम में गार्ड का काम करते थे। बेटे सुमित ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे वह बाइक से मुरादाबाद ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दौरान भोजपुर थाना क्षेत्र के सरदारनगर अटरिया में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान श्रीराम ने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
कुंदरकी में मौसी के घर से होली मना कर लौट रहे पीपली निवासी गोविंदा (22) की शुक्रवार को मुरादाबाद-संभल रोड से सटे ईसागढ़ चौराहे पर हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुकेश निवासी ग्राम मिलक फतेहउल्लागंज जिला संभल और उसका पांच वर्षीय बेटा लक्की भी घायल हो गए। घायलों भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें