फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित चार संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। जिले में दो महिलाओं समेत चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जनवरी में तेजी से फैले संक्रमण की रफ्तार फरवरी में धीमी पड़ने लगी है। इससे मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। बुधवार को जिले में चार पॉजिटिव केस मिले। ये सभी पॉजिटिव मरीज निजी लैब की जांच में मिले हैं। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। ये पॉजिटिव केस जलालपुर खास, चंदनपुर, हरथला कॉलोनी, मिलन विहार में मिले हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 16 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 57 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें