मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की टीम ने शहर और बिलारी क्षेत्र में छापेमारी कर खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। गुणवतता में संदेह पर 41 हजार की् खाद्य सामग्री सीज की है। इनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
टीम ने बिलारी के रुस्तमनगर सहसपुर में शिपते हसन के किराना स्टोर पर छापा डाला। यहां से नमकीन , भुजिया, सेवई, अरहर और मटर दाल के नमूने लिए गए। टीम ने यहां से नमकीन के 50 पेकेट और 40 किलो हल्दी पाउडर को सीज भी किया गया है। कुल 12 हजार का माल सीज किया गया। बिलारी में स्टेशन रोड पर शिवओम गुप्ता की दुकान से टीम ने तंदूर आटा, और ब्रांडेड सूजी और सरसों के तेल का नमूना लिया। टीम ने यहां से सूजी की 15 बोरी और आटे की 14 बोरी सीज कर दी। इसका बाजार मूल्य 29 हजार है।
विभाग की टीम ने गांगन तिराहा स्थित एक मिठाई विक्रेता के यहां छापा डाला। यहां से बूंदी का लड्डू, बर्फी , मिल्क केक, सोन पपड़ी का नमूना लिया है। फतेहपुरी भोजपुर स्थित नफीस के किराना स्टोर से टीम ने हल्दी पाउडर और सरसों के तेल का नमूना लिया है। अभीहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि टीम द्वारा लिए गए नमूनों को लैब में जांच को भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।