फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता समेत पांच भू माफिया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा नेता यूसुफ मलिक समेत पांच लोगों को भू माफिया घोषित किया गया है। इन पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप हैं। जनपदीय भू माफिया टास्क फोर्स द्वारा आरोपियों को चिह्नित करने के बाद शनिवार को इनकी सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जनपदों में सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को भू माफिया घोषित किए जाने के आदेश हुए थे। जनपदीय भू माफिया टास्क ने जनपद के पांच लोगों को चिह्नित किया है। सपा नेता यूसुफ मलिक निवासी हरथला थाना सिविल लाइंस, राकेश शर्मा निवासी हनुमान नगर थाना मझोला, गंगाधर निवासी पट्टीवाला थाना कांठ, हाजी रिजवान निवासी जयंतीपुर थाना मझोला और जमील उद्दीन निवासी मोहल्ला शिव नगर थाना कांठ को भू माफिया घोषित किया गया है।
इसके अलावा पुलिस की ओर से गोकशी और अन्य मामलों में आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर में कार्रवाई की है। डिलारी थाने में नाजिम, कसीम उर्फ गबरू, बहारे आलम, इकलास निवासी ढकिया पीरू थाना डिलारी के खिलाफ गुंडा में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पाकबड़ा थाने में अनुज सिंह निवासी मूंढापांडे, सोनू उर्फ संजीव निवासी मेवला कला थाना टांडा पर गैंगस्ट एक्ट में कार्रवाई की गई है। मूंढपांडे में सुलेमान, नाजिम, इकरार, सलीम वसीम निवासी दौलतपुर अजमतपुर थाना मूंढापांडे पर में गोकशी के मामले में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पाकबड़ा में तरसैन निवासी मातखेड़ा थाना बिलारपुर रामपुर और मोहम्मद तौसिफ पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें