फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर और बेवफाई: प्रेमी विक्की से छुटकारा चाहती थी रेखा, दूसरे लवर के साथ मिलकर प्रेमिका ने पहले को मार डाला

Tue, 15 Aug 2023 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में त्रिकोणीय प्रेम में फर्म कर्मी की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला और उसके दूसरा प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या की थी। दूसरा प्रेमी मिलने पर महिला पहले प्रेमी से छुटकारा चाहती थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के भोजपुर के खानपुर कस्बा निवासी विक्की जाटव की हत्या त्रिकोणीय प्रेम के चलते की गई थी। दूसरा प्रेमी मिलने पर प्रेमिका रेखा सैनी उससे छुटकारा चाहती थी। उसने मिलने के बहाने विक्की को जंगल बुलाया और दूसरे प्रेमी आकाश सैनी से उसकी हत्या करा दी थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि खानपुर कस्बा निवासी मलखान का 22 वर्षीय बेटा विक्की महानगर की पीतल फर्म में काम करता था। शुक्रवार शाम वह अचानक गायब हो गया था। शनिवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर राजपाल सिंह के खेत में मिली थी। 

उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो सामने आया कि विक्की के गांव निवासी रेखा सैनी पत्नी राकेश से प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर खेत पर मिलते थे। पुलिस ने विक्की के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिस पर अंतिम कॉल भी रेखा की थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा रेखा के मोबाइल पर लगातार खानपुर कस्बा निवासी आकाश सैनी के बीच भी लंबी बातचीत हुई है। आकाश कीटनाशक दवाइयों की दुकान चलाता है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने हत्याकांड का राज उगल दिया। 
 

आकाश ने बताया कि उसके भी रेखा से अवैध संबंध हैं। विक्की अनुसूचित जाति से था। मैं और रेखा एक ही बिरादरी से हैं। आरोपी ने बताया कि वह नहीं चाहता था कि रेखा विक्की से संबंध रखे। काफी समझाने के बाद रेखा मान गई थी लेकिन विक्की लगातार उसका उसका पीछा कर रहा था। 

 

मिलने के लिए दबाव बनाता था। अब रेखा विक्की से छुटकारा चाहती थी। शुक्रवार की शाम रेखा ने फोन कर विक्की को मिलने के लिए जंगल में बुलाया था। रेखा और विक्की बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां आकाश पहुंच गया और मौका मिलते ही विक्की के सिर में तमंचा सटा गोली मार दी थी। 

 
विज्ञापन

इसके बाद रेखा और आकाश ने विक्की की लाश चरी में फेंक दी थी। भोजपुर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम दोनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें