फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में फर्म कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर निवासी 40 वर्षीय रोहित फर्म में काम करता था। परिवार में पत्नी शुभि और दो बच्चे देव और दिशा है। परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित रविवार रात ड्यूटी से घर लौटा था। इसके बाद वह खाना खाने के बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। इसके बाद पत्नी भी सोने के लिए चली गई। देेेेर रात पत्नी जागी तो रस्सी के सहारे रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि फर्म कर्मी की मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें