पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बस ने बाइक सवार कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाला युवक राजीव बिजनौर जनपद के हेमपुर दीपा का निवासी था। वह दिल्ली रोड स्थित पीतल फर्म में नौकरी करता था।
मंगलवार रात वह अपने साथी के साथ रिश्तेदार के घर जा रहा था। कैलसा रोड पर उसे बस ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में राजीव और उसका साथी घायल हो गया था, जबकि बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां डाक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।