फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के मिलन विहार में नवविवाहिता रिंकी की फंदे पर लटक कर मौत होने के मामले में पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपार्ट में रिंकी की मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मझोला के मिलन विहार निवासी पुनीत कुमार की शादी 21 फरवरी 2022 को रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के सेंटाखेड़ा निवासी रिंकी(27) से हुई थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुनीत घर लौटा तो उसने कमरे में रिंकी का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें रिंकी ने लिखा था कि उसकी मौत के बाद पति और उनके परिवार को परेशान नहीं किया जाए। देर शाम मौके पर पहुंचे रिंकी के पिता महेंद्र सिंह ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस के मुताबिक, रिंकी के पिता महेंद्र सिंह की तहरीर पर पति पुनीत कुमार, ससुर प्रवेश कुमार, दो ननद , ननदोई, चचेरे ससुर मुकेश कुमार, चचेरी सास, चचेरे देवर रोहित कुमार व शौरभ के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पिता महेंद्र सिंह का आरोप है कि रिंकी को उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें