महिला यात्री के पति सुनील ने बताया कि 20 दिन पहले उनकी पत्नी ममता की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद से उनके शरीर में खून की कमी और फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था।
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (सप्तक्रांति) एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए यात्रा कर रही थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ट्रेन जब शाम पांच बजकर 37 मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने शव को उतारा।
विज्ञापन
महिला यात्री के पति सुनील ने बताया कि 20 दिन पहले उनकी पत्नी ममता की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद से उनके शरीर में खून की कमी और फेफड़े में इंफेक्शन हो गया। शुक्रवार को दिल्ली से दवा लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक ममता (22) की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार के मुताबिक स्टेशन पर शव को उतारने के बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला के दो छोटे बच्चे और परिजन स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही काफी देकर तक रोते बिलखते रहे। संवाद