फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की चौखट पर पहुंची प्रेमिका, पंचायत ने कराया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी से इनकार करने से खफा युवती ने प्रेमी के घर के बाहर जमकर किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को समझाकर शांत कराया। इसके बाद बाद गुरुवार को पूरी रात दोनों पक्षों में पंचायत चली। इसमें दोनों पक्षों की सहमति के बाद युवक-युवती का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव निवासी युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग है। प्रेमिका प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन प्रेमी लगातार टाल रहा था। गुरुवार दोपहर को प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच हंगामा करने लगी। युवक के घर वालों ने युवती को समझा कर घर भेजने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने किसी की एक न सुनी। युवती के हंगामे के चलते धीरे-धीरे भीड़ लगनी शुरूहो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रही युवती को शांत कराया। इसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों परिवारों के लोगों को लेकर पंचायत चली। देर रात तक चली पंचायत में दोनो परिवारों की रजामंदी के बाद निकाह का फैसला हुआ। शुक्रवार दोपहर को प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें