फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर..........इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी न होने पर महिला सिपाही ने दी इस्तीफे की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ और बुलंदशहर समेत अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी न होने पर महिला सिपाही ने दी इस्तीफे की धमकी
क्रासर
- यूपी के एक जनपद में तैनात है महिला कांस्टेबल, इंस्पेक्टर मुरादाबाद में तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एक महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर को दोबारा बर्खास्त करने की मांग की है। महिला ने चेतावनी दी है कि अगर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस विभाग से इस्तीफा दे देगी। महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तब जांच के बाद इंस्पेक्टर को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर की बहाली हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला कांस्टेबल वर्तमान में यूपी के एक जनपद में है। महिला कांस्टेबल का कहना है कि एक व्यक्ति ने उसके व उसके परिवार के खिलाफ बुलंदशहर के एक थाने में केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर उस वक्त उस थाने का प्रभारी था जिसमें केस दर्ज कराया गया था। इसी संबंध में इंस्पेक्टर का उसके घर आना जाना था। महिला सिपाही का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उससे दुष्कर्म किया था। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता 2011 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ उत्तराखंड में एक मंदिर में शादी कर ली थी। महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर के खिलाफ मेरठ में केस दर्ज कराया था। मुरादाबाद के तत्कालीन आईजी ने विभागीय जांच कराने के बाद इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया था, लेकिन इंस्पेक्टर ने कोर्ट में अपील की। इसके बाद इंस्पेक्टर को कोर्ट के आदेश पर बहाल कर दिया गया था। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर इंस्पेक्टर को दोबारा बर्खास्त कराने की मांग की है। महिला ने इंस्पेक्टर और उनके परिवार से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी को भी प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महिला सिपाही ने चेतावनी दी है कि अगर इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस विभाग से इस्तीफा दे देगी। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, अगर कोई प्रार्थना पत्र आएगा तो मामले की जांच करा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें