फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मूंढापांडे टोल प्लाजा के निकट चल रहे धरना स्थल पर ही भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

बुधवार को धरना स्थल पर ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। किसानों पर जहां भी अत्याचार हुआ, वहीं चौधरी साहब पहुंचे। फसलों के भाव का मसला हो या बिजली समस्या चौधरी साहब ने किसानों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी। उनके तीखे तेवर से अधिकारी भी कांपते थे। आज भी उनका संगठन उनके आदर्शों पर चल रहा है और किसान हितों से कोई समझौता नहीं करता।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संगठन के आंदोलन में पूरी मुस्तैदी से डटे रहेंगे और ये कानून वापस कराकर ही दम लेंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित यादव, अजय कुमार, गुड्डू पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें