फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने के सामने शुक्रवार रात बाइक सवार ने फैक्टरी कर्मी अखिलेश कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद फैक्टरी कर्मी का रिश्ता तय होना था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला 32 वर्षीय अखिलेश कुमार संभल जनपद के बहजोई
थानाक्षेत्र के बेहटा जय सिंह गांव निवासी था। वह मझोला क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार रात वह फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था। दिल्ली रोड पर मझोला थाने के सामने वह ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उससे टक्कर मार दी। इस हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे थाने भिजवा दिया। जबकि घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक का बड़ा भाई सतवीर जिला अस्पताल पहुंच गया। उसने बताया कि तीन दिन बाद लड़की वाले रिश्ता तय करने आने वाले थे। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें