फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर समेत आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीजीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वरों को बैठाने के लिए बिहार से बुलाया गया था। पुलिस इस गैंग के आठ लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश रहे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड और लैपटॉप और नकदी व चेक बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि रविवार को जनपद में टीजीटी की परीक्षा थी। परीक्षा की दूसरी पाली में सिविल लाइंस स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में कक्ष निरीक्षक कपिल कुमार ने शक होने पर अभ्यर्थी संजय सिंह से फोटो आईडी दिखाने के लिए कहा। पहले तो वह आईडी दिखाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मॉस्क हटाने को कहा गया तो आनाकानी करने लगा। शक होने पर पुलिस को बुला ली गई थी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने अपना अभिषेक सिंह उर्फ दुर्गेश कुमार बताया। वह बिहार के पटना जनपद के मानेर निवासी है। वह अभ्यर्थी संजय सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस को आरोपी से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल गई थी।
पुलिस ने मझोला थानाक्षेत्र के रामतलैया स्थित एक मकान में दबिश देकर वहां से देवराज निवासी राजपुर सरसड़ी थाना ग्वालपाड़ा जिला मधेपुर बिहार, ज्ञान कुमार निवासी नवटोलिया जनपद मधेपुरा बिहार, ब्रजेश कुमार निवासी नया टोला थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ करने पर पुलिस को कुछ और साथियों का पता चला। पुलिस ने भगतपुर थानाक्षेत्र के बैरखेड़ा चक गांव निवासी मोहम्मद कासिम, सचिन पाल निवासी भीकनपुर कुलवाड़ा थाना कुंदरकी, मोनू पाल निवासी नकटपुरी खुर्द थाना भगतपुर और संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए आरापियों से एक लाख 35 हजार रुपये के चेक, साढ़े 33 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि साढ़े तीन लाख रुपये में एक सॉल्वर को बैठाया गया था। परीक्षा देने के बाद तीस हजार रुपये देने थे। बाकी रकम परीक्षा पास होने के बाद देनी तय हुई थी। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को सोमवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें