फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सव

सार

मनोरंजन सदन में सार्वजनिन बंगाली एसोसिएशन की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में सुबह कलश पूजा और षष्ठी पूजा हुई है। इस दौरान महासचिव प्रदीप विश्वास, एके विश्वास, सहदेव मंडल, तुषार विश्वास, प्रकाश विश्वास, दिवाकर विश्वास, अनिरुद्ध मलिक, सुकांत विश्वास, अनिल चंद्र दास, राम कर्माकर, अमित मलिक, पार्थ आदि मौजूद रहे। पंडित किरन मुखर्जी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। नवरात्र में षष्ठी के दिन से दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महानगर में कई स्थानों पर पंडाल सजाए गए। जिनमें सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। दुर्गा पंडाल में मनमोहक रंगोली भी बनाई गई। बच्चे और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

काली बाड़ी कांशीराम योजना में मुरादाबाद कल्चरल एजूकेशनल सोसाइटी दुर्गा पूजा महोत्सव में पुरोहित गौरीशंकर भट्टाचार्य ने मां दुर्गा की स्थापना करवाकर विधिवत षष्ठी की पूजा संपन्न करवाई। इसमें मां दुर्गा का बोधन किया गया। शाम को आरती के पश्चात माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान असीम कुमार मित्रा, एसके राय, एके वर्मन, उत्तम देवनाथ, प्रसन्नजीत घटक, जयंत साहा, हिमांशु मुखर्जी, मल्लिका मित्रा आदि मौजूद रहे।
मनोरंजन सदन में सार्वजनिन बंगाली एसोसिएशन की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में सुबह कलश पूजा और षष्ठी पूजा हुई है। पंडित आनंद मोहन घोषाल ने विधि विधान से माता की प्रतिमा की स्थापना और शाम को बोधन किया। इसके बाद माता की आरती हुई। इस दौरान सौरभ चक्रवर्ती, सपना सिंह, एके सिंह, अरुण भट्टाचार्या, देवाशीष, एके बनर्जी, सुकुमार घोष थे।
विज्ञापन

साईं सेलिब्रेशन में दुर्गा महोत्सव सर्वोदय विकास समिति की ओर से दुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है। राखी विश्वास ने सुंदर रंगोली बनाई। पंडित सर्वाशीष भट्टाचार्य ने माता का विधि विधान से पूजन किया। पुष्पांजलि अर्पित कर माता को भोग लाया। इस दौरान महासचिव प्रदीप विश्वास, एके विश्वास, सहदेव मंडल, तुषार विश्वास, प्रकाश विश्वास, दिवाकर विश्वास, अनिरुद्ध मलिक, सुकांत विश्वास, अनिल चंद्र दास, राम कर्माकर, अमित मलिक, पार्थ आदि मौजूद रहे।
दीनदयाल नगर के सद्भावना पार्क में देवी मां का बोधन और अधिवास किया गया। पंडित किरन मुखर्जी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा की गई। रंगोली आराधना गुप्ता, पूर्णिमा मेहरोत्रा, सुदीप पाल, अनोखी मेहरोत्रा ने बनाई। इस दौरान शिखा बर्मन, कविता मजूमदार, श्यामोली पाल, सूचीमय बर्मन, अपर्णा लहरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें