फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई

सार

विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए शहर में शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई।रैली का समापन कंपनी बाग शहीद स्मारक पर किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक से 31 अक्तूबर दस्तक अभियान, तृतीय चरण सात से 21 अक्तूबर तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए शहर में शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का समापन कंपनीबाग शहीद स्मारक पर किया गया। इस दौरान पंफ्लेट के माध्यम से आम लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण के लिए हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पीलीकोठी, कंपनीबाग होते हुए नगर निगम की आयोजित रैली में शामिल हो गई। रैली का समापन कंपनी बाग शहीद स्मारक पर किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक से 31 अक्तूबर दस्तक अभियान, तृतीय चरण सात से 21 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद एवं ब्लाक स्तर पर विभिन्न विभाग मिलकर कार्य करेंगे। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ.साथ नगर विकास, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग एवं उद्यान विभाग शामिल होंगे। रैली के उद्घाटन के दौरान सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, जिला मलेरिया अधिकारी टीएन यादव, एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे और डॉ. संजीव बेलवाल, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. परवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें