फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम के कारण लोगों का हाल हुआ बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करवाचौथ के लिए खरीदारी को निकले लोगों और यूपी पीसीएस परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के कारण शहर में लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शहर का कोई भी मार्ग जाम से अछूता नहीं रहा। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को करवाचौथ को लेकर शहर का बाजार गुलजार रहा। दीपावली को लेकर भी बाजार सजा हुआ है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजारों में दुकानदार अपनी दुकान के आगे तक सामान लगाए हुए है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए कोई कार से बाजार पहुंचा तो कोई बाइक से। तमाम लोग ई-रिक्शा से बाजार में पहुंचे। बाजार में लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया था, जो सायंकाल तक जारी रहा। इसके चलते पूरे दिन बाजार में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। उधर, दो पालियों में रविवार को यूपी पीसीएस की परीक्षा भी संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के साथ-साथ अभ्यर्थियों के अभिभावक भी अपने निजी वाहनों अथवा अन्य संसाधनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
वैसे तो पूरे दिन शहर में जाम की समस्या बनी रही। हालांकि सबसे अधिक दिक्कत लोगों को परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों की एकाएक सड़क पर निकली भीड़ के चलते शहर के स्टेशन रोड, पीलीकोठी चौराहे से फव्वारा चौक, जेल रोड, गुरहट्टी चौराहे से कोतवाली रोड, बुध बाजार, ईदगाह रोड, डबल फाटक आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इन स्थानों पर पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था भी ध्वस्त दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें