फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस ने छात्र-छात्राओं को ऑन डिमांड चरस व स्मैक की सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : गिरफ्तार - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस ने छात्र-छात्राओं को ऑन डिमांड चरस व स्मैक की सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी नीटू कटघर थानाक्षेत्र के सीतापुरी में रहता है। उसे मझोला क्षेत्र में आजाद नगर तिराहे के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह दूसरे जनपदों से चरस और स्मैक लाकर यहां छात्र-छात्राओं और युवकों को बेचता था। आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर भी अपने ग्राहकों को दे रखा था, जिस पर ऑर्डर मिलते ही वह उनके बताए पते पर नशीला पदार्थ पहुंचा दिया करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें