फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा-बरतारा के बीच दोहरीकरण का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के रोजा और बरतारा के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। अब 14 दिसंबर से रोजा और बरतारा के बीच ट्रेनों का स्पीड ट्रायल होगा। ट्रायल 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी दौरान सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) भी ट्रेनों के संचालन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रेल संचालन को हरी झंडी मिल जाएगी। ट्रेनों को रफ्तार मिलने से यात्रियों का काफी समय भी बचेगा।
विज्ञापन

रेलवे महकमे ने सात साल पहले मुरादाबाद रेल मंडल के रोजा से सीतापुर तक करीब 85 किलो मीटर दोहरीकरण की मंजूरी दी थी। इस रेलमार्ग पर बरतारा से महोली तक करीब 55 किलो मीटर दोहरीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका था और ट्रेन का संचालन भी शुरू कर दिया गया था। रोजा-बरतारा के बीच करीब दस किलो का काम भी पूरा हो चुका है। रेलवे अफसरों के मुताबिक रोजा और बरतारा के बीच ट्रेनों का स्पीड ट्रायल 14-31 दिसंबर के बीच किया जाएगा। ट्रायल और सीआरएस के निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
रोजा और सीतापुर रेलवे लाइन पर दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बरतारा और महोली के बीच पहले ही संचालन शुरू कर दिय गया था। रोजा और बरतारा के बीच भी दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद रोजा और बरतारा के बीच भी रेल संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम
सीआरएस करेंगे निरीक्षण
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के सीआरएस( रेलवे संरक्षा आयुक्त) इसी माह मुरादाबाद मंडल आएंगे और रोजा व सीतापुर मार्ग पर पड़ने वाले रोजा व बरतारा के बीच विंडो निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया, तो ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल जाएंगी।
इन सेक्शनों में भी चल रहा कार्य
मुरादाबाद। रोजा-सीतापुर मार्ग पर महोली, हेमपुर और सीतापुर सेक्शन पर भी दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। शेष काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद रोजा से सीतापुर के बीच करीब 85 किलोमीटर दोहरी लाइन हो जाएगा।
ट्रैक खाली न होने की वजह से रोक दी जाती हैं ट्रेनें
मुरादाबाद। रोजा और सीतापुर के बीच सिंगल रेल लाइन थी। एक तरफ की ट्रेन गुजरने के लिए दूसरी तरफ से आने वाली ट्रेन को रोक दिया जाता था। नतीजतन यात्रियो को काफी समय लगता था। 65 किलोमीटर से ज्यादा दोहरी लाइन हो चुकी है। शेष कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें