मुरादाबाद। डीएम और एसएसपी ने रविवार को पुलिस लाइन में अधिकारी और पुलिस कर्मियों के साथ होली मनाई। परेड मैदान में गड्ढा खोलकर उसमें पानी भरवा लिया था। सभी मस्ती में नजर आए और एक दूसरे को गड्ढे में उठा-उठाकर भरे पानी में गिराया। थानों में पुलिस कर्मियों ने होली मनाई और डीजे पर डांस किया।
होली और शब ए बरात शांति पूर्ण संपन्न कराने के बाद रविवार को पुलिस ने होली खेली। डीएम शैलेेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने मौजूद रहे। पुलिस लाइन में परेड मैदान में पांच फीट गहरा और बीस फीट चौड़ा गड्ढा खुदवा कर पानी भरवा लिया था। इस में रंग डाल दिया गया था। इस दौरान जो भी अधिकारी व पुलिस कर्मी वहां पहुंचे उन्हें एक एक कर गड्ढे में डालते गए। इस दौरान सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, एएसपी सागर जैन मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने सभी अधिकारियों को भी उठाकर कीचड़ में डाल दिया गया। डीजे बजाकर सभी ने डांस किया। पुलिस लाइन के अलावा सभी थानों में भी होली खेली गई।