फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, कारपेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में डबल फाटक पुल के पास शनिवार रात कुत्ते को बचाने के चक्कर में कारपेंटर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कारपेंटर की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला जुनैद (18) सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी था। जुनैद कारपेंटर था। परिवार के लोगों ने बताया कि जुनैद शनिवार को अपने दोस्तों के साथ मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खरग में होली मेला देखने गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। जुनैद की बाइक पर उसके साथी जीशान और समीर भी बैठे थे। बताया जा रहा है कि इनकी बाइक कटघर थानाक्षेत्र में दस सराय डबल फाटक पुल के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक से कुत्ता बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों दोस्त घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। जबकि जीशान और समीर को भर्ती कर लिया गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें