फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का बढ़ता दायरा, चौबीस घंटे में मिले चालीस मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रभाव के बीच चौबीस घंटे में एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकार्ड टूट गया। मंगलवार को चौबीस घंटे में चालीस मरीज बढ़ गए। चालीस डेंगू पीड़ितों में डिलारी ब्लॉक के गांव गक्खरपुर के 18 लोग शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक डेंगू के 33 केस मिले थे।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
डेंगू के डंक का प्रभाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन डेंगू का दायरा बढ़ रहा है। नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को लैब से आई रिपोर्ट में 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक 18 केस गांव गक्खरपुर में पाए गए हैं। यहां डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गक्खरपुर के अलावा शहर के दस मोहल्लों में डेंगू के सोलह केस मिले हैं। इसमें सबसे अधिक चार मरीज नवाबपुरा में पाए गए हैं, जबकि कटघर और चक्कर की मिलक में दो-दो डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं एक सितंबर से अब तक जिले में डेंगू के 260 मरीज मिले चुके हैं। पिछले साल डेंगू के सिर्फ 76 मरीज मिले थे। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में डेंगू के 40 मरीज और मिले हैं। डेंगू को लेकर सीएचसी-पीएचसी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें