फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर भाई बहन और ताई झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह खेत से चारा लेने गए भाई, बहन और उनकी ताई बिजली के करंट से झुलस गईं। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि किशोरी और उसकी ताई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे वीरपुर वरियार उर्फ खड़क गांव रहने वाले किसान रईस की बेटी गुलफ्शा (18) और बेटा काशिम (15) मंगलवार सुबह पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गए थे। दोनों भाई, बहन के साथ उनकी ताई मुफ्तरी भी गईं थीं। बताया जा रहा है काशिम खेत में पहुंचा इसी दौरान उसका पैर टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ उसके दोनों पैर एड़ी से कट गए। जिसे बचाने के प्रयास में बहन भी करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद ताई ने दोनों बहन भाइयों को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट के तेज झटके लगे।
चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। बिजली घर सूचना भिजवाकर सप्लाई बंद कराई गई। तब तक परिजन भी खेत पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से काशिम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। किशोर को साईं अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि परिवार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें