मुरादाबाद। दो दिन डेंगू का ग्राफ बढ़ने के बाद तीसरे दिन गिरावट आई है। बुधवार को जिले में 26 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें डिलारी ब्लॉक के गक्खरपुर गांव के पांच मरीज शामिल हैं। इससे पहले दो दिनों में जिले में डेंगू के 73 मरीज मिले थे। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के करीब साढ़े तीन सौ मरीज मिले।
जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप जारी है। सितंबर में शुरू हुआ मरीजों के मिलने का सिलसिला अक्तूबर में भी जारी है। सोमवार को जिले में डेंगू के 33 मरीज मिले। दूसरे दिन मंगलवार को डेंगू के चालीस मरीज पाए गए। हालांकि बुधवार को मरीजों की संख्या में गिरावट आई।
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल की लैब से आई रिपोर्ट में 26 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 17 मरीज शहर के मोहल्लों के हैं। गक्खरपुर गांव से राहत भरी खबर है। यहां मरीजों की संख्या में कमी आई है। 26 में से सिर्फ पांच मरीज गक्खरपुर के हैं।