फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम और बुजुर्ग समेत बीस लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बदलते मौसम के बीच शहर में डेंगू का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को डेंगू के बीस और मरीज मिले। 19 मरीज शहर के 16 मोहल्लों में मिले हैं। एक केस डिलारी में मिला है। डेंगू पीड़ितों में सात साल का बालक और साठ साल के बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में फैलाव के बाद डेंगू का डंक अब शहरवालों को लगने लगा है। गक्खरपुर के बाद शहर में डेंगू के अधिक मरीज मिल रहे हैं। लैब में कराए गए एलाइजा टेस्ट में बीस लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 19 मरीज शहर के शामिल हैं। जो नवाबपुरा समेत शहर के 16 मोहल्लों में पाए गए हैं, जबकि एक मरीज डिलारी में मिला है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि बीस और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इन मोहल्लों में मिले डेंगू के केस
- पीरजादा, पंडित नगला, मकबरा, गोविंद नगर, कटरा बांस मंडी, पीएसी, दौलत बाग, दीवान का बाजार, लाल बाग, करूला, असालतपुरा, नवाबपुरा, पीतलनगरी, मोरा की मिलक, हरथला, बुद्धि विहार, सिविल लाइंस।
विज्ञापन

जांच के बाद ही मरीज को अस्पताल से भेजें
मुरादाबाद। दो दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की सभी प्रकार की जांच किए जाने के बाद ही भेजा जाए। साथ ही अगर किसी मरीज को शाम चार बजे के बाद जिला मुख्यालय भेजने से पहले क्षेत्र के एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ से समन्वय स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें